पर्दे पर भाग्यश्री के साथ रोमांस से लेकर अब तक आशुतोष का फिल्मी सफर आशुतोष गोवारिकर एक अभिनेता, निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। उनका...
पर्दे पर भाग्यश्री के साथ रोमांस से लेकर अब तक आशुतोष का फिल्मी सफर
आशुतोष गोवारिकर एक अभिनेता, निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। उनका जन्म 15 फरवरी, 1964 में कोल्हापुर में हुआ था।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की और 1984 में निर्देशक केतन मेहता की फिल्म होली से आशुतोष गोवारिकर ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की।
उसके बाद उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों कच्ची धूप (1987), सर्कस (1989), सी.आई.डी (1999) और कई फ़िल्में नाम (1986), चमत्कार (1992) और कभी हाँ, कभी ना (1993) शामिल हैं।
गोवारिकर ने 1993 में निर्देशन की शुरुआत की और फिल्म पहला नशा का निर्देशन किया। आमिर खान अभिनीत बाजी (1995) उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म थी। गोवारिकर ने ज़ी टीवी पर एक साप्ताहिक हॉरर शो, "वो" में भी काम किया।
- 2001 में, गोवारिकर ने आमिर खान द्वारा निर्मित व अभिनीत फिल्म लगान का निर्देशन किया।
- 2004 में, गोवारिकर ने शाहरुख खान अभिनीत स्वदेश निर्देशित की, जो विदेशों में बेहद लोकप्रिय हुआ।
- गोवारिकर को "अभिनेता के निर्देशक" के रूप में जाना जाता है। उनके सभी पुरुष सितारों को या तो फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार या आलोचकों का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला है।
- हृतिक रोशन और ऐश्वर्या राय अभिनीत जोधा अकबर का भी गोवारिकर ने ही निर्देशन किया, जो काफी सराही गई।
- गोवारिकर ने प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा अभिनीत एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म व्हाट्स योर राशि? का भी निर्देशन किया है ।
- 2010 में उन्होंने थ्रिलर खेले हम जी जान से ("लॉन्ग लिव द रिवोल्यूशन") के साथ वापसी की और 2016 में मोहनजोदाड़ो का भी निर्देशन किया।
- हाल ही में उनके द्वारा निर्देशित फिल्म पानीपत काफी चर्चित रही।


