
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर की रिक्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है । SBI PO प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम SBI की आधिकारिक वेबसाइट - www.sbi.co.in पर जारी किया गया है।
SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 2019 का परिणाम जारी करने के साथ ही बैंक ने विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए SBI PO 2019 का कट-ऑफ जारी कर दिया है। एसबीआई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस साल सामान्य उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ 71 तय की गई है, जबकि पहली बार ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 68.25 है।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में ऑनलाइन जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन बैंक ने जून के अंतिम सप्ताह में ही परिणाम जारी किया।
SBI ने देश भर में कई केंद्रों पर 08, 09, 15 और 16 जून को SBI PO 2019 की प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की थी। परीक्षा में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंक और अनसुलझे प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाना था।
ऐसे चेक करें SBI PO 2019 का रिजल्ट
चरण 1: भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाएँ।
चरण 2: लिंक पर क्लिक कर 'SBI PO Result 2019' डाउनलोड करें
चरण 3: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिस्पले होगा।
चरण 4: SBI PO 2019 का परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
एसबीआई पीओ प्री टेस्ट में क्वालिफाई उम्मीदवारों को SBI PO Mains की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्रत्येक श्रेणी हेतु रिक्तियों की संख्या (अनुमानित) से 10 गुना अधिक अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।
SBI PO 2019 की प्रारंभिक परीक्षा कारिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें