CTET 2019 की परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( CTET) 2019 की परीक्षा एक ओएमआर-आधारित परीक्षा होगी। इसमें परीक्षार्थियों के लिए दो स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीटीईटी पेपर 1 प्राथमिक शिक्षकों के लिए और सीटीईटी पेपर 2 उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए है। दोनों पेपर दो घंटे की अवधि के होंगे।
बोर्ड के मुताबिक 8,17,892 उम्मीदवारों ने CTET पेपर 1 में उपस्थित होने के लिए पंजीकरण किया है।4,27,897 उम्मीदवारों ने पेपर II के लिए पंजीकरण किया है। दोनों पत्रों के लिए 8,38,381 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है।
परीक्षा के लिए जाने से पूर्व इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को अपना सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर एडमिट कार्ड पर उल्लिखित जानकारी चेक करनी चाहिए।
अगर एडमिट कार्ड पर कोई भी विवरण मेल नहीं खाता है, जैसे उम्मीदवार, फोटो और हस्ताक्षर या कोई अन्य जानकारी, तो उम्मीदवार को तत्काल सुधार के लिए सीटीईटी यूनिट से संपर्क करना चाहिए।
सीटीईटी 2019 की परीक्षा में उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करेंगे। 9:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने पर उम्मीदवार को पेपर -1 में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और 2:00 बजे के बाद उम्मीदवार को पेपर -2 में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवार अपने साथ निम्न में से कोई भी सामान परीक्षा केंद्र में न लाएं :
ए) स्टेशनरी आइटम जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), पर्ची, ज्यामिति / पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन / स्कैनर, कार्डबोर्ड आदि।
बी) कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फ़ोन, ब्लूटूथ, इयरफ़ोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि।
सी) कोई भी घड़ी / कलाई घड़ी, कैमरा, बटुआ, काले चश्मे, हैंडबैग आदि।
डी) कोई अन्य वस्तु जिसका अनुचित उपयोग हो सकता है और संचार उपकरणों / गैजेट्स जैसे कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस आदि को छिपाने के लिए किया जा सकता है।
