ऑनलाइन कमाएं, शुरू करें Blogging यदि आप अच्छा लिखते हैं और किसी खास फील्ड से संबंधित आपके पास रोचक और विशेष जानकारी है। तो देर न...
ऑनलाइन कमाएं, शुरू करें Blogging
यदि आप अच्छा लिखते हैं और किसी खास फील्ड से संबंधित आपके पास रोचक और विशेष जानकारी है। तो देर न करें, अपने पैशन को प्रोफेशन में बदलें और घर बैठे कमाएं। जी हाँ, ये मजाक नहीं है। आज कई ब्लॉगर हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं और अपनी नौकरी छोड़ कर फुल टाइम ब्लॉगिंग से जुड़े हैं।
आखिर क्या है ब्लॉगिंग
ब्लॉग को समझने के लिए पहले आपको इससे जुड़े कुछ तकनीकी शब्दाव्ली जैसे कि प्लेटफ़ॉर्म, डोमेन और वेब होस्ट आदि को समझ लेना चाहिए। क्योंकि आपको अपना ब्लॉग शुरु करने के लिए इन शब्दों से दो चार होना पड़ेगा। एक बार जब आप इन तकनीकी चीजों से वाकिफ हो जाते हैं तब आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी ब्लॉगिंग शुरू कर सकते हैं।
आमतौर पर ब्लॉग किसी निश्चित विषय पर ऑनलाइन पोस्ट की श्रृंखला होती है। अधिकांश ब्लॉग टेक्स्ट फॉर्मेट में होते हैं, लेकिन अब फोटो ब्लॉग और वीडियो ब्लॉग का भी प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है।
यदि आप भी अपना ब्लॉग शुरू करना चाहते हैं तो पहले आपको एक डोमेन की आवश्यकता होगी। साथ ही अपने ब्लॉग को होस्ट करने के लिए एक मंच, एक वेब होस्ट की जरुरत होगी।
ब्लॉगिंग प्लेटफार्म- एक तरह का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसका इस्तेमाल कर आप पोस्ट लिख सकते हैं और उसे अपडेट कर ऑनलाइन प्रकाशित कर सकते हैं। आजकल blogger.com, wordpress.com के प्लेटफॉर्म का उपयोग कर आप अपना ब्लॉग शुरू कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म आपके ब्लॉग की थीम योजना से लेकर फ़ॉन्ट तक चुनने की सुविधा प्रदान करता है।
वेब होस्ट- यह वर्चुअल फ़ाइल की तरह है जहां आपके ब्लॉग को संग्रहीत किया जाता है। आप कंप्यूटर के जरिए जब आप अपना कंटेंट अपलोड करते हैं या पोस्ट संपादित करें।
डोमेन- यह ब्लॉग का ऑनलाइन पता है। आपका ब्लॉग, आमतौर पर 'डॉट कॉम' .in, .org, co.in, में समाप्त होता है।
अगले अंक में आप जानेंगे कि कौन सा प्लटेफॉर्म ब्लॉगिंग की शुरुआत के लिए उपयुक्त है और आप किन-किन विषयों पर ब्लॉगिंग कर बढ़िया कमा सकते हैं। साथ ही आपको बताएंगें ब्लॉग लिखने के दौरान आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
