क्या है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-PMJAY? जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ? Image source: PIB प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितब...
क्या है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-PMJAY? जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ?
Image source: PIB
इस योजना की शुरूआत गरीबों में गरीब, और समाज के वंचित वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। इस योजना के तहत प्रति वर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। 5 लाख की राशि में सभी जांच, दवा, अस्पताल में भर्ती के खर्च आदि भी शामिल होंगे। इसके तहत सभी पूर्व बीमारियों का भी इलाज करवाया जा सकता है।
पीएमजेएवाई के तहत कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों समेत 1300 बीमारियां शामिल हैं और निजी अस्पतालों को भी इस योजना का हिस्सा बनाया गया है। इससे 50 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लिहाज से यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।
इस योजना का लाभ पाने की योग्यता: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 (SECC 2011) और व्यावसायिक मानदंडों के आधार पर लाभार्थियों की योग्यता निर्धारित की गई है।
क्या आप इस योजना का लाभ पाने के योग्य पात्र हैं। अपनी पात्रता जांचें-
लिंक- https://mera.pmjay.gov.in/search/login
अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन कर पता करें आपका परिवार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में सम्मिलित है या नहीं|
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए आपको कोई आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है|
अगर आपका परिवार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट में सम्मिलित है तो आप चिकित्सा उपचार के लिए किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं|

Image Souce: https://pmjay.gov.in/
क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके आसपास कौन सा अस्पताल आपको PMJAY के तहत निशुल्क चिकित्सा की सुविधा प्रदान करेगा। तो अपने निकटतम अस्पताल की जानकारी इस लिंक से प्राप्त करें
Link- https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/empnlWorkFlow.htm?actionFlag=ViewRegisteredHosptlsNew
PM-JAY की मुख्य विशेषताएं
- PM-JAY पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्तपोषित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा / आश्वासन योजना है।
- PM-JAY के तहत देश में सरकारी और निजी समान अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष का बीमा दिया जाता है।
- 10.74 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवार (लगभग 50 करोड़ लाभार्थी) इस योजना के पात्र हैं।
- PM-JAY के तहत लाभार्थी को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। अस्पताल में भर्ती होने के 3 दिन पूर्व से अस्पताल से डिस्चार्ज के 15 दिनों के बाद तक दवाई और इलाज का खर्च शामिल है। जिसमें इलाज के दौरान दवाओं, नैदानिक सेवाओं, चिकित्सकों की फीस, कमरे के शुल्क, सर्जन शुल्क, ओटी और आईसीयू शुल्क आदि शामिल हैं।
- PM-JAY के तहत परिवार के आकार, आयु या लिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं।
- योजना के लाभ पूरे देश में पोर्टेबल हैं यानी एक लाभार्थी कैशलैस उपचार के लिए किसी भी निजी या सार्वजनिक अस्पताल में जा सकता है।
- ईएसआईसी के लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई का लाभ
23 सितंबर 2019 तक पीएमजेएवाई की उपलब्धियां
- यह योजना इतनी चर्चित हुई कि पहले वर्ष के अंत तक यानि 23 सितंबर 2019 तक पीएमजेएवाई के तहत 47 लाख लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
- 55 प्रतिशत राशि ऐसी गंभीर बीमारियों के उपचार पर खर्च की गई है, जिनके लिए पहले बीमा कवर उपलब्ध नहीं था।
- 102 मिलियन से अधिक लाभार्थी कार्ड जारी किए गए हैं।
- पीएमएवाई के तहत देश भर में लगभग 18,100 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें से 53 प्रतिशत अस्पताल निजी और विशेष रूप से बहु-विशिष्ट हैं। 62 प्रतिशत उपचार इन निजी अस्पतालों में हुए हैं।
- पीएमजेएवाई की एक अनूठी विशेषता इसकी पोर्टेबिलिटी है, जिससे पात्र गरीब और प्रवासी श्रमिक अपने राज्यों के बाहर भी पीएमजेएवाई कार्ड का इस्तेमाल कर इलाज करा सकते हैं।
- इसके तहत 21 हजार से ज्यादा हेल्थ और वेलनेस सेंटरों का परिचालन भी शुरु किया गया और पूरे देश में दिसंबर 2022 तक डेढ़ लाख स्वास्थ्य और वेलनेस केंद्र काम करना शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित है।
- PMJAY- आयुष्मान भारत के लिए आवंटन में 154.87% ( ₹4,956 करोड़) की वृद्धि

Image Souce: https://pmjay.gov.in/
14555/ 1800111565 डायल करके या सेवा केंद्र के माध्यम से इस योजना के बारे में अधिक जान सकते हैं। संपर्क व पता- https://pmjay.gov.in/contact-us