credit: Instagram इंस्टाग्राम पर कोरी ग्रेव्स के साथ अंतरंग तस्वीर साझा करने के बाद से अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर कार्मेला अपने रि...
credit: Instagram
इंस्टाग्राम पर कोरी ग्रेव्स के साथ अंतरंग तस्वीर साझा करने के बाद से अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर कार्मेला अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में है। कार्मेला ने फोटो कैप्शन में लिखा कि मेरा लक्ष्य हमेशा किसी ऐसे के साथ खुल कर हंसना व जीना है जिसको लेकर आप गंभीर हैं।"
WWE क्वीन Carmella ने इंस्टाग्राम पर साझा की,Corey Graves के साथ अंतरंग तस्वीर
credit: Instagram
ग्रेव्स और कार्मेला की एक साथ यह पहली सार्वजनिक तस्वीर है, हालांकि पिछली बार वह आर-ट्रूथ के साथ एक ऑनलाइन स्किट में दिखी थी, जिसे पिछले दिसंबर में डब्ल्यूडब्ल्यूई मुख्यालय में फिल्माया गया था।
हालांकि फरवरी में ग्रेव की पत्नी एमी पॉलींस्की ने कार्मेला के साथ विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाते हुए इंस्टाग्राम पर जम कर बवाल काटा था। पॉलिंस्की ने ग्रेव्स और एक थर्ड पार्टी के बीच हुए चैट का टेक्स्ट मैसेज भी पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने पॉल्स्की की कथित रूप से आलोचना की। वैसे अब पॉलिंस्की अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है।
हालांकि, ऐसी खबरें थीं कि कार्मेला के साथ रिश्ता शुरू होने से पहले ही ग्रेव्स और पोलिंस्की अलग हो गए थे। अप्रैल में बेला ट्विन्स के पॉडकास्ट पर कार्मेला ने इस बात से इन्कार किया था कि उसकी वजह से ग्रेव्स की शादी खतरे में आई है।
कार्मेला ने निक्की और ब्री बेला को बताया, "मै पहले स्पष्ट कर दू कि मैं कभी किसी के घर को बर्बाद नहीं करुगी।" “मैं ऐसी जीवन नहीं चाहती और मैं लाख वर्षों में भी ऐसा कभी नहीं करूंगी। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, भले ही वह आदमी कितना ही हॉट क्यों न हो, चाहे मैं उससे कितना भी प्यार क्यों न करूं। मैं ऐसा सोच भी नहीं सकती। "
credit: Instagram
कार्मेला ने कहा कि ग्रेव्स के साथ जुड़ी उनकी कहानी Total Divas के आगामी सीज़न में दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि कार्मेला का असली नाम लिआ वान डेल है और वह स्मैकडाउन ब्रांड से जुड़ी है। जून 2013 में उसने WWE के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
फरवरी में ग्रेव्स ने भी इंस्टाग्राम पर इस बात से इनकार कि उन्होंने अपनी पत्नी को कोई धोखा दिया है। उन्होंने एक पोडकास्ट में बताया कि उनके रिलेशनशिप को लेकर चल रही बाते सच्ची नहीं है।
ग्रेव्स ने कहा। “यह सब गुस्से में किया गया और जैसा दिखता है वैसा नहीं था। मैं काफी समय से घर से अलग और अकेले रह रहा था। ” उसी इंटरव्यू में, ग्रेव्स ने कहा कि वह और पोलिंस्की केवल अपने तीन बच्चों के लिए एक साथ रह रहे थे।

credit: Instagram
credit: Instagram
"मेरी पत्नी और मेरा दोनों का मानना था कि सिर्फ बच्चों के कारण हम इतने लंबे वक्त तक एक साथ रहे," ग्रेग ने कहा। मेरा बड़ा बेटा कहता है कि, 'पापा पहले कि अपेक्षा अब ज्यादा क्वालिटी टाइम आपके साथ बिताने को मिलता है।' वह मेरे WWE शेड्यूल से अपरिचित नहीं है। ”
ग्रेव्स ने कहा, "लेकिन अब मुझे लगता है कि बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना ही सबसे बेहतर है, साथ कार्निवल में धूमें, या कोई फिल्म देखें। लेकिन अब मुझे लगता है कि मेरा जीवन बहुत बेहतर होता अगर मुझे अपने पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को
- संबंधित ख़बरें
