एशिया की टॉप 10 बेहद हॉट और सेक्सी सुपर स्टार ...
एशिया की टॉप 10 बेहद हॉट और सेक्सी सुपर स्टार

Image credit: Facebook
वैसे तो एशिया महादेश कला , संस्कृति और अध्यात्म को लेकर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। पर क्या आप जानते हैं एशिया महादेश के इन 10 महिलाओं की खूबसूरती की पूरी दुनिया कायल है। अब यह आप पर छोड़ता हूँ कि आप इनके अच्छा मेकअप, ब्यूटी और लुक्स के कायल हैं या इनकी अच्छी परवरिश, टेलेंट और इनकी परंपरा के। पर यह बात तय है कि ऐसी अलौकिक खूबसूरती आपको पश्चिम के देशों में नहीं मिलेगी।
तो पेश है एशिया की टॉप टेन Hot व खूबसूरत स्टार। शर्त लगा लो, इन हॉट सुपर स्टार्स से नहीं हटेगी आपकी नजर
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

Image credit: Facebook
विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की नैचुरल खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। वह केवल दिखने में आकर्षक नहीं है बल्कि खूबसूरती और अक्लमंदी का पूरा पैकेज हैं। वह कई भाषाएं बोल सकती हैं और अंग्रेजी, बंगाली और तमिल की कई फिल्मों में काम किया है। 1994 में उन्होंने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला (मिस वर्ल्ड) का प्रतिष्ठित खिताब जीता है। वह ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक है और उनके फैन्स ने दुनिया भर में 17000 से अधिक वेबसाइट उनके लिए बनाई है। 2004 में टाईम पत्रिका ने उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में भी शामिल किया था।
क्लाउडिया लिंक्स (CLAUDIA LYNX)

Image credit: Facebook
क्लाउडिया लिंक्स को कभी फारस की देवी कहा जाता था। वह एक बहु-प्रतिभावान कलाकार है, गायन, अभिनय और मॉडलिंग में एक्सपर्ट होने के साथ-साथ, वह एक अनुवादक भी हैं। इन खूबियों के साथ ही साथ वह सुपर हॉट भी हैं।और वह केवल अपने हुस्न से सबको दीवाना नहीं बनाती बल्कि अपने महान दान कार्य से सबके दिलों पर राज करती है। कुल मिलाकर सूरत और सीरत दोनों ही लल्लन टॉप है।
साइरिन अब्देलनौर (CYRINE ABDELNOUR)

Image credit: Facebook
लेबनान की अभिनेत्री साइरिन अब्देलनौर एक मॉडल और गायिका हैं। वैसे तो ज्यादातर लोगों को उनकी सुंदरता ज्यादा आकर्षित करती है लेकिन वह एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री भी हैं। खूबसूरती के साथ-साथ अपनी प्रतिभा की बदौलत वह अपने देश में सबसे महंगी और सबसे डिमांड वाली अभिनेत्री बन गई।
फ्रीडा पिंटो (FREIDA PINTO)

Image credit: Facebook
दिल की धड़कन बढ़ाने वाली, दिलकश अदाओं वाली फ्रीडा एक भारतीय अभिनेत्री और डांसर है। क्या आपको पता है? अपने हुस्न के जलवे से सबके दिलों पर राज करने वाली फ्रीडा बेहद स्मार्ट और अंग्रेजी साहित्य की स्नातक है। इनको देखते ही आपकी सांसें थम जाएंगी और आपकी में रोमांस का केमिकल लोचा हो जाएगा।
हाइफ़ा वेहबे (HAIFA WEHBE)

Image credit: Facebook
हाइफ़ा लेबनान की सबसे सफल नैचुरल ब्यूटी वाली हॉट गायक और अभिनेत्री है। उनकी खूबसूरती देख फिल्म शोले का डायलॉग याद आ जाए, ' लेबनान वाले अपनी छोकरियों को किस चक्की का आटा खिलाते हैं'। लेबनान की यह सुंदरी मध्य पूर्व में बेहद चर्चित है। सिर्फ 16 साल की उम्र में वह "मिस साउथ लेबनान" बन गई थी। वह 2006 में पीपुल मैगज़ीन की 50 सबसे खूबसूरत लोगों की सूची में थीं।
प्रियंका चोपड़ा (PRIYANKA CHOPRA)

Image credit: Facebook
भारतीय महिलाओं की प्राकृतिक सुंदरता अद्वितीय और अविस्मरणीय है और प्रियंका चोपड़ा इसका एक आदर्श उदाहरण हैं। वह न केवल बेहद खूबसूरत हैं बल्कि एक सामाजिक सेवी और गायिका और फिल्म अभिनेत्री भी हैं। वह यूनिसेफ के लिए सद्भावना की दूत भी रही हैं। 2000 की मिस वर्ल्ड हाल ही में निक जोनस के साथ शादी को लेकर चर्चा में थी।
रवशना कुरुकोवा (Ravshana Kurkova)

Image credit: Facebook
इस सूची की एकमात्र रूसी महिला वास्तव में पाकिस्तान में पैदा हुई। बेहद खूबसूरत अभिनेत्री और थियेटर आर्टिस्ट की आज कल दुनिया भर में जबर्दस्त डिमांड है। पेशे से टीवी पत्रकार रह चुकी यह अभिनेत्री 30 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
सबा मुबारक (SABA MUBARAK)

Image credit: Facebook
जॉर्डन की बेहद चर्चित टीवी और फिल्म स्टार सबा मुबारक ने "सर्वश्रेष्ठ अरबी अभिनेत्री" का पुरस्कार जीता है। जॉर्डन की बेहद चर्चित सुंदरियों के उदाहरण बहुत कम है लेकिन सबा की बला की खूबसूरती अकेले सब पर भारी है। 2011 में उन्होंने Pan East Media नाम की मीडिया कंपनी खोली है।
सोफिया बूटाला (SOFIA BOUTELLA)

Image credit: Facebook
अल्जीरियाई मूल की अभिनेत्री सोफिया हाल ही में अमेरिकी स्पोर्ट्स दिग्गज नाइक का आइकॉनिक फेस है। वह मॉडल और डांसर भी हैं। उन्होंने मैडोना रिहाना, जस्टिन टिम्बरलेक और ब्रिटनी स्पीयर्स के लिए परफॉर्म किया है।आज कल उनकी जबर्दस्त डिमांड है । 2015 की फिल्म "किंग्समैन: द सीक्रेट सर्विस" में अपने अभिनय के लिए बेहद चर्चित है।
झांग ज़ियाई (ZHANG ZIYI)

Image credit: Facebook
मासूम सी दिखने वाली और कातिल अदाओं वाली झांग ज़ियाई एक चीनी हॉट स्टार है। "गीशा डायरीज़" और "द हाउस ऑफ़ फ्लाइंग ड्रैगन्स" में अपने उत्कृष्ट अभिनय से चर्चा में आई। वह वास्तव में बेहद आकर्षक और दिलकश सुपरस्टार है और दुनिया के चार सबसे लोकप्रिय चीनी अभिनेताओं में से एक है। 2004 से 2010 तक, झांग हर साल फोर्ब्स की चीनी सेलिब्रिटी 100 की सूची में शीर्ष 5 में रही। द ग्रैंडमास्टर (2013) के लिए उन्होंने 12 अलग-अलग सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार जीते और एक ही फिल्म के लिए सर्वाधिक सम्मानित अभिनेत्री बनीं।
दोस्तों यदि आपको पोस्ट पसंद आई तो इस पोस्ट को लाइक कमेंट शेयर और हमारे चैनल को फॉलो जरूर कर लें ताकि ऐसी ही जानकारी आपको रोज मिल सके। कमेंट के जरिए अपना फीडबैक भी दें, धन्यवाद ।
- संबंधित ख़बरें