अगर आप स्लोगन बनाने तथा लोगो डिज़ाइन करने में एक्सपर्ट हैं तो आपके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की लोगो / स्लोगन प्रतियोगिता म...
अगर आप स्लोगन बनाने तथा लोगो डिज़ाइन करने में एक्सपर्ट हैं तो आपके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की लोगो / स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेकर बंपर ईनाम जीतने का सुनहरा मौका है।
जी हां, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने अपने लिए एक लोगो / स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में कोई भी भारतीय नागरिक MyGov प्लेटफार्म के माध्यम से भाग ले सकता है।
नियम- प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहले आपको MyGov की वेबसाइट पर जाकर साइन अप करना होगा। फिर लॉग इन कर अपना डिजाइन या स्लोगन भेजना होगा
इन नियमों का करना होगा पालन
डिज़ाइन या स्लोगन भेजने से पूर्व सुनिश्चित कर लें कि आपकी प्रविष्टि ऑरिजनल है और यह भारतीय कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं करना है। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 5 अगस्त, 2019 है।
जीतने वाली प्रविष्टि का उपयोग मानव संसाधन विकास मंत्रालय के लोगो / स्लोगन के तौर पर किया जाएगा। इसलिए विजेता को अपने स्लोगन या डिजाइन लोगों के इस्तेमाल का पूरा अधिकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय को देना होगा।
इतनी है पुरस्कार की राशि
चयनित लोगो और स्लोगन के प्रत्येक विजेता को 50,000 / रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
चयनित लोगो और स्लोगन के प्रत्येक विजेता को 50,000 / रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता की अंतिम तिथि- अगस्त 06,2019, 00:00 AM IST (GMT +5.30 बजे)
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहां क्लिक करें-
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहां क्लिक करें-


