पटना विश्वविद्यालय की मिताली प्रसाद ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ पर लहराया तिरंगा पटना कॉलेज से स्नातक और पटना...
पटना विश्वविद्यालय की मिताली प्रसाद ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ पर लहराया तिरंगा

पटना कॉलेज से स्नातक और पटना विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर करने वाली, मिताली ने 31 मार्च 2019 को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने के बाद, अब 13 जनवरी को, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (6962 M) पर तिरंगा फहराया है।
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर विजय पाने की चाह रखने वाली मिताली पहली एकल पर्वतापोही हैं जिन्होंने न केवल माउंट एकांकागुआ पर तिरंगा लहराया बल्कि पटना विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन किया।

गौरतलब है कि एकांकागुआ पर (6962 एम) पर फतह से पूर्व मिताली ने पहाड़ की मुश्किलों के साथ-साथ वित्तीय संकट का भी सामना किया। मिताली प्रसाद ने आर्थिक मदद के लिए हर स्तर पर प्रयास किया और जब उन्हें सरकारी स्तर पर कोई खास मदद नहीं मिली तो उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने ऑनलाइन कैंपेन चला कर मदद की और उन्हें 20 दिसंबर 2019 को इस अभियान पर भेजा।