जेपी नड्डा बने भाजपा के नए अध्यक्ष, अमित शाह की लेंगे जगह Source- https://twitter.com/BJP4India भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ने...
जेपी नड्डा बने भाजपा के नए अध्यक्ष, अमित शाह की लेंगे जगह
Source- https://twitter.com/BJP4India
Shri @JPNadda takes charge as National President of the Bharatiya Janata Party at party headquarters in New Delhi. pic.twitter.com/mZgPzkvTrI— BJP (@BJP4India) January 20, 2020
- नड्डा का नाम पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के अलावा कई मुख्यमंत्री नामांकन प्रक्रिया के दौरान शामिल थे।
- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नड्डा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वह हमेशा एक "प्रेरक" कार्यकर्ता रहे हैं।
- उन्होंने आगे बताया कि कैसे नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के "उत्कृष्ट" संगठनात्मक नेता के रूप में काम किया। साथ पीएम मोदी की पहली सरकार में एक सफल स्वास्थ्य मंत्री भी थे।
- उनके पास विभिन्न पदों पर कार्य करने का न केवल अनुभव है बल्कि वे एक कुशल प्रशासक भी है।
- गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि अमित शाह के दौरान पार्टी संगठन एक मजबूत स्थिति में था और नड्डा भविष्य में भाजपा के लिए अधिक सफलता सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।
- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा का "स्वर्ण युग" आगे भी जारी रहेगा।
- एक मिलनसार और सुलभ राजनीतिज्ञ माने जाने वाले नड्डा का पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं के साथ अच्छा तालमेल है। उन्हें एक अनुभवी संगठन व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ अपने कॉलेज के दिनों से भाजपा की युवा शाखा में शामिल होने और विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकारों में मंत्री के रूप में भी काम किया है।
सौम्य व्यक्तित्व, मृदुभाषी, दक्ष रणनीतिकार, कुशल संगठनकर्ता व साधारण कार्यकर्ता श्री जगत प्रकाश नड्डा जी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/KfNwpw9IMP— BJP (@BJP4India) January 20, 2020