'नारी शक्ति वंदन विधेयक' के माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा : पीएम मोदी संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन यानी मंगल...
'नारी शक्ति वंदन विधेयक' के माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा : पीएम मोदी
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार (19 सितंबर) को कार्यवाही नए संसद भवन में हुई इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भवन बदला है और मैं चाहूंगा कि भाव भी बदलना चाहिए और भावना भी बदलनी चाहिए । पीएम मोदी ने कहा कि संसद राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च स्थान हैं। हमारा व्यवहार तय करेगा कि हम कहा बैठेंगे । नए संकल्प के साथ नई संसद में आएं और नए भारत की नींव रखें। उन्होंने कहा कि अतीत की कढ़वाहट को भुलाकर आगे बढ़ना है। नई संसद के निर्माण के लिए श्रमिकों को याद करते पीएम मोदी ने 30 हज़ार श्रमिकों को नमन किया और कहा कि संसद के निर्माण में श्रमिकों का पसीना लगा है। पीएम मोदी ने नई संसद में कहा कि महिला नेतृत्व वाले विकास पर जोर दें ।
पीएम मोदी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की हमारी हर योजना में महिला नेतृत्व करने की दिशा में बहुत सार्थक कदम उठाये हैं । आर्थिक समावेश को ध्यान में रखते हुए जनधन योजना शुरू की। 50 करोड़ लाभार्थियों में से अधिकतम महिला बैंक अकाउंट धारक बनी हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ा परिवर्तन हैं। मुद्रा योजना में भी बिना बैंक गारंटी के 10 लाख रुपए के लोन देने कि इस योजना का लाभ पुरे देश में सबसे ज्यादा महिलाओं ने उठाया। महिला इंटरप्रेन्योर का एक पूरा वातावरण देश में नजर आया। पीएम आवास योजना, पक्के घर और घरों की ज़्यादातर रजिस्ट्री महिलाओ के नाम हुई, यह महिलाओं का मालिकाना हक बना।
महिला आरक्षण पर अपनी बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ईश्वर ने उन्हें कई पवित्र कामों के लिए चुना हैं। उन्होंने आगे कहा, "आज 19 सितंबर की यह तारीख इतिहास बदलने जा रही हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, नेतृत्व कर रही हैं। ये बहुत आवश्यक है कि नीति निर्धारण, नीति निर्माण में नारी शक्ति अधिकतम योगदान दें, योगदान ही नहीं वह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें । महिलाओं के लिए इतिहास बदलने का वक्त है । संसद में कई बार महिला आरक्षण बिल पेश हुआ। कैबिनेट ने कल ही महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी है। नई संसद में लोकसभा की कार्यवाही में आज हमारी सरकार एक प्रमुख संविधान संशोधन विधेयक प्रस्तुत कर रही है। इस विधेयक से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी का विस्तार होगा। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा । इसके लिए मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों को इस बिल की बधाई देता हूं। हम इस बिल को कानून बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मैं इस सदन में सभी साथियों से आग्रहपूर्वक निवेदन करता हू कि सर्वसम्मति से पारित करने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। "